फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार न्यायालय के न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की घोषणा कर दी। इससे बार-बेंच के बीच चल रहा खींचतान खुल कर सामने आ गया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय बहिष्कार संबंधित सूचना की नोटिस तहसीलदार न्यायालय के बाहर चस्पा भी कर दी। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष सरफराज अहमद ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा, तहसीलदार द्वारा लगातार सिर्फ हाईकोर्ट के निर्देश संबंधित मामलों की ही सिर्फ सुनवाई की जा रही है। जनहित से संबंधित अनेक मामले लंबित है। अध्यक्ष ने बताया कि तहसीलदार को वार्ता के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस बीच अगर कोई सकारात्मक पहल होता है तो ठीक है, अन्यथा की स्थिति में अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें