फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से कटिहार जाने मजदूरों को मिला किराए के ट्रैक्टर का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। लॉकडाउन खत्म न होने की आशंका से आजमगढ़ में दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाले बिहार के कटिहार निवासी मजदूर ट्रैक्टर रिजर्व कर रवाना हो गए।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण वह सोमवार को सुबह आठ बजे आजमगढ़ से कटिहार के लिए पैदल निकले और रात में बलिया पहुंच कर रेलवे स्टेशन के समीप रात्रि विश्राम किया। मंगलवार की सुबह तीन बजे भोर में कटिहार के लिए रवाना हुए। मझौवां आने के बाद मजदूरों ने 15 हजार रुपये में कटिहार के लिए ट्रैक्टर रिजर्व किया और सभी 15 मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर कटिहार को रवाना हो गए। कटिहार जा रहे मजदूर आलोक, सुजीत कुमार, जाहिद हुसैन, मुख्तार अंसारी, जाकिर हुसैन, रामकिशोर, राजेश कुमार, मोहम्मद सईद अंसारी, अफजल अंसारी, विवेक ठाकुर, मनजीत ठाकुर, सरोज सिंह, राजमंगल ठाकुर, दीनानाथ, विकास कुमार ने बताया कि लॉकडाउन समाप्त होने जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। इसलिए उनका वहां रहना मुश्किल हो रहा था। बताया कि रास्ते मे उन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें