उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के सामने बुधवार की शाम बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में बोलेरो सवार एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के नरला गांव निवासी नवलकिशोर यादव (55) बुधवार की शाम अपनी बोलेरो से अपनी बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में मऊ जिले के नगर पंचायत मधुबन जा रहे थे। उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के सामने सड़क पर एकाएक ट्रैक्टर के आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में टकरा गई।