फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो पेड़ से टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा/गड़वार। गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर खड़ैचा गांव के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में बैठी एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी शिक्षक एवं ग्राम प्रधान विजय शर्मा अपने साढ़ू के यहां गाजीपुर एक शादी समारोह में गए थे। मांगलिक कार्यक्रम से बोलेरो से वापस लौट रहे थे कि गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर खड़ैचा गांव के पास शनिवार की सुबह पेड़ से बोलेरो टकरा गई। गाड़ी में प्रधान विजय शर्मा (50), उनकी पत्नी मीरा शर्मा (47) और उनकी भाभी रीता देवी (54) पत्नी हरेराम शर्मा सवार थी। गाड़ी असेगी गांव निवासी अशोक यादव (26) चला रहा था। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए मऊ रेफर कर दिया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें