फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बागीचे में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के कटियारी हनुमान मंदिर के सामने स्थित बागीचे में सोमवार सुबह पेड़ से लटकता एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पकवाइनार चौकी इंचार्ज आशुतोष मद्धेशिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान मऊ जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द निवासी परशुराम राजभर (50) रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह रविवार शाम करीब तीन बजे घर से निकले थे। बेटी प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें