फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीसरे दिन आठ किमी दूर मिला पूर्व बार अध्यक्ष का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा में डूबे कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दूबे (55) का शव तीसरे दिन बुधवार को शिवरामपुर घाट से करीब आठ किलोमीटर दूर दुबहड़ गांव के सामने नदी में उतराया मिला। एनडीआरएफ की दो टीमों ने करीब दो घंटे तक उफनाई गंगा में सघन तलाशी अभियान चलाकर शव बरामद किया। मंगलवार को उनकी पत्नी इंदू देवी (50) का शव जनेश्वर मिश्र सेतु के पास मिल चुका था। दंपती के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पति पत्नी की मौत से हर कोई मर्माहत है। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छितौनी-फरसाटार निवासी ओमप्रकाश दूबे मंगलवार की शाम पत्नी इंदू देवी के साथ शहर से सटे शिवरामपुर घाट पर पूजा सामग्री का गंगा में विसर्जन करने पहुंचे थे। दोनों पानी में उतरकर आगे बढ़े और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। मंगलवार देर शाम शव उतराता मिला। शव को नाव से शिवरामपुर घाट लाया गया। करीब दो दिन पानी में रहने के कारण शव फूल गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ और परिजनों को सौंप दिया गया। इकलौते पुत्र अधिवक्ता हर्षित दूबे ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। पोस्टमार्टम हाउस से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक नाते-रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। ओमप्रकाश दूबे के निधन की खबर से कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहित अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। शोक में अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें