भीमपुरा। थाना क्षेत्र के किड़ीहरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को रेलवे पटरी पर बरवा रत्ती पट्टी निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामयादि राम (76) की लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि रामयादि राम घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसके बाद किड़ीहरापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप पटरी पर उनका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक के पास मिली डायरी के आधार पर पहचान की। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार, रामयादि राम कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे।