फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में खून जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में सीबीसी और ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर जांच मशीन एक सप्ताह से खराब है। गर्भवती महिलाओं की लीवर, किडनी, मधुमेह और लिपिड प्रोफाइल सहित अन्य जरूरी जांच नहीं हो पा रही है। इन जांचों के लिए मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में एक हजार से 1500 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। बच्चों की सीआरपी और पीलिया जांच भी पूरी तरह बंद है। बाहर में ब्लड जांच का खर्च बढ़ने से भी लोग परेशान हैं। सोमवार को बकवा निवासी पिंकी देवी ने ओपीडी में जांच कराई तो महिला चिकित्सक ने खून जांच की सलाह दी। वह पैथाेलाॅजी में जांच कराने पहुंची तो मशीन खराब होने के कारण बाहर के लैब से जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें