बलिया। ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने नगर के पीडब्लूडी में हो रहे धरने के खिलाफ ठेकेदारों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजा। इस दौरान ठेकेदारों ने काली पट्टी बांध अवर अभियंताओं के धरने का विरोध किया। पत्र में ठेकेदारों ने एसआईटी टीम गठित कर अवर अभियंताओं के खिलाफ जांच की मांग की। ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि दो अवर अभियंता जनपद में 15 साल से डेरा जमा कर राजनीति करने व ठेकेदारों को प्रताड़ित करने व फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर मुख्य अभियंता आजगमढ़ को अवगत कराया गया है। कहा कि कुछ अभियंता यहां भ्रष्टाचार में लिप्त व ठेकेदारों को ब्याज पर पैसा देते है। उन्होंने घटना की एसआईटी गठित जांच कराने की मांग की। इस मौके पर महेश सिंह, खड़क बहादुर सिंह, सुनील सिंह, दिनेश, पंकज चौधरी, मस्तान राय, चंदन सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह आदि रहे।