फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जून में दोनों लोकसभा में होगी भाजपा की जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे ने शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां न जाति है न धर्म है। सब एक समान है। राष्ट्र सर्वोपरि है। जाति-पाति से ऊपर उठकर भाव ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे धरातल पर आम जनमानस के बीच बिना किसी जाति, धर्म पहुंच रही हैं। सभी वर्गों का विकास, सबका कल्याण हो रहा है।
सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से चर्चा की। एक से 20 जून तक लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम होंगे। इसमें सलेमपुर लोकसभा के बेल्थरारोड विधानसभा और बलिया नगर विधानसभा में जनसभा होनी है। प्रबुद्ध व व्यापारी वर्ग का सम्मेलन होना है। लोकसभा क्षेत्र में कराए गए कार्य का अवलोकन कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की एक बैठक निर्धारित है। मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन भी होना है। लाभार्थी सम्मेलन भी होगा।
विज्ञापन

इसमें केंद्र व राज्य सरकार से लाभान्वित लोगों को आमंत्रित किया जाना है। 21 से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। मौके पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, बब्बन राजभर, भगवान पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें