फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। भूमि विवाद में थाने पहुंचे भाजपा नेता ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। भाजपा नेता को पुलिस थाने में बैठा रखी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने पिटाई से इनकार किया। कहा कि कपड़ा भाजपा नेता ने खुद फाड़ लिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य देव नारायण प्रजापति का भूमि विवाद अपने पट्टीदार से है। सुबह भाजपा नेता और पट्टीदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर 112 पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाने का प्रयास कर रही थी कि दोनों पक्ष का विवाद तूल पकड़ते देख थाने से अतिरिक्त पुलिस मंगाई गई। अतिरिक्त पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष थाने चला आया।
भाजपा नेता का आरोप है कि थाने पर पहुंचते ही पुलिस टूट पड़ी और पिटाई शुरू कर दी और कपड़े फाड़ दिए। घटना की जानकारी होते ही आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। पुलिस ने भाजपा नेता का मेडिकल कराने के बाद शांति में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें