फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा महोत्सव नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें जनपद सहित कई जनपदों के लिए भाजयुमो पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह को जिलाध्यख पीयूष चौबे, पूर्व विधायक भगवान पाठक, संजय मिश्रा, वशिष्ठदत्त पांडेय सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उभांव, सिकंदरपुर, सुखपुरा, हनुमानगंज, टीडी कालेज चौराहा पर फूल मालाओं और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही सूबे के मुखिया ने प्रदेश के अततायितों को संहार कर रहे हैं।जब देश में भाजपा की सरकार नहीं थी तब पाकिस्तान सहित अन्य देशों में हिंदू समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता था। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अन्य देशों के प्रताड़ित हिंदू को भारत की नागरिकता दी जाने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर ही आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक फिर भाजपा 350 सीटों पर जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को रणजीत राय, पुरूषार्थ सिंह, अखिल चतुर्वेदी, राजीव मोहन चौधरी, पप्पू पांडेय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर अमित सिंह तोमर, , भाजपा जिलामंत्री अशोक यादव, अरूण सिंह बंटू, धर्म भारती, अभिषेक सिंह, कुंवर सत्यपाल सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी, सौरभ सिंह रानू, मुन्ना कुमार, अभय साहनी रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकुर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें