फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा जिलाध्यक्ष को व्यापारियों ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि वह शुरू से व्यापारियों के बीच में रहे हैं, और व्यापारियों के सहयोग से पार्टी की भी सेवा करते आ रहे हैं। आपकी हर समस्या का समाधान होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि संजय मिश्र के जिलाध्यक्ष बनने से व्यापारी समाज में खुशी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीनाथ वर्मा तथा संचालन विनोद वर्मा ने किया। इस मौके पर रविंद्र पटेल, प्रीतम गुप्ता, जयशंकर वर्मा, सतीश गुप्ता, राहुल गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता़, पवन गुप्ता, सूरज गुप्ता, लाला जी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें