बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने भी मुख्यमंत्री को पत्रक सौप मांग की कि बलिया में मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जाए। कहा कि जनपद स्वास्थ्य सुविधा में काफी पिछड़ा हुआ है। यहां एकमेडिकल कालेज बन जाए तो लोगों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। बैरिया तहसील के कोटवा प्राथमिक अस्पताल को सीएचसी का दर्जा देते हुए अस्पताल का नाम स्व. मैनेजर सिंह के नाम पर रखा जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से जनपद के स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए ट्रामा सेंटर चालू करवाने की बात कही। किसानों के हित को देखते हुए सभी क्रय केन्द्र को 22 जून तक चलाया जाए। एनएच-31 पर बैरिया में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग की। श्री साहू ने जनेश्वर मिश्र सेतु का लोकार्पण भी करने का अनुरोध किया।