सिकंदरपुर। सिकंदरपुर पुलिस ने मैनापुर मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी अमरजीत यादव अपने हमराही मनोज यादव व दुर्गा राय के साथ मैनापुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवक लाल रंग की ग्लैमर गाड़ी से मनियर की तरफ से आ रहे थे। वह पुलिस को देख भागने लगे। इस दौरान पुलिस एक को तो पकड़ लिया, लेकिन दूसरा भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अर्जुन पटेल पुत्र हार्दिक पटेल निवासी लीलकर थाना सिकंदरपुर बताया। जबकि दूसरे युवक का नाम राजेश यादव उर्फ राजा पुत्र राकेश यादव निवासी लीलकर थाना सिकंदरपुर बताया। वही बाइक चोरी की होना स्वीकार किया।