फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। कस्बा के बलिया मार्ग पर स्थित मॉडल शाप के समीप बुधवार की शाम को ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के मनियर गांव निवासी अभिषेक उर्फ मंगलदेव उम्र (22) पुत्र राजेन्द्र बुधवार की शाम को अपने गांव से बाइक से गड़वार किसी कार्य से आ रहा था। अभी गड़वार कस्बा स्थित मॉडल शॉप के करीब पहुंचा ही था कि सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया,जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नीजि वाहन से जिला चिकित्सालय भेजवाया,जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें