फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा- बिल्थरारोड मार्ग पर परसियां चट्टी पर बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंदासों ग्राम निवासी अजेश चौहान (30) बाइक से मालीपुर गया था। वहां से लौट रहा था। परसियां चट्टी पर नगरा की तरफ से बेल्थरारोड की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने पीएचसी नगरा भेजा। जहां किसी चिकित्सक के न होने पर परिजन मऊ लेकर चले गए। वहां एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें