संवाद न्यूज एजेंसी
सुखपुरा। सोबईबांध चट्टी पर बुधवार की दोपहर को बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा को घायल कर उसका मोबाइल छीन लिया। आनंदनगर निवासी जितेंद्र पांडेय की पुत्री कृति पांडेय सोबईबांध स्थित डीएसईटी पब्लिक स्कूल पढ़ती है। बुधवार को छुट्टी होने के बाद जब वह टेंपो पर बैठने लगी, बलिया की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे घायल कर दिया। मोबाइल छीनकर सुखपुरा की तरफ भाग गए। छात्रा ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। संवाद