फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर शनिवार को सुबह अवाया ग्राम के पास सड़क पार कर रहे बछड़े से टकराने के बाद बाइक पलट गई। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक का पहिया सड़क पर गिरे बाइक सवार के दोनों पैरों को रौंदने के बाद ट्रक पलट गया। जिससे बाइक सवार युवक के दोनों पैर टूट गए। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के भींटा भुआरी ग्राम निवासी चंदन (22) पुत्र फूलबदन यादव शनिवार को प्रात: बाइक से आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए चौकिया मोड़ की ओर जा रहा था कि अवाया ग्राम के पास सड़क पार कर रहे बछड़े से बाइक टकरा गई। बछड़े से टकराने के बाद बाइक सड़क पर पलट गई। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे ट्रक का पहिया बाइक सवार के दोनों पैरों को कुचलते हुए अनियंत्रित हो पलट गया। ट्रक का पहिया चंदन के दोनों पैरों को रौंद दिया। घायल चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें