फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़-खेजुरी मार्ग के डीएस स्कूल के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित पिक अप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पिक अप चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पकड़ी थाना के पुर गांव निवासी आकाश सिंह (18) साथी राहुल सिंह के साथ रक्सा गांव स्थित रिस्तेदारी में आयोजित शादी सामारोह में जा रहा थे। अभी डीएस स्कूल के पास पहुंचे ही थे, तभी रतसड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिक अप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, उसपे सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान आकाश सिंह की मौत हो गई। आकाश का परिवार दिल्ली में रहता है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पूर्व अकेले गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें