रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित कमतैला गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव निवासी आनंद (25) बाइक से अपने घर से रसड़ा जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और भाग निकला। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।