फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टैंपों की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक व टेम्पो की टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरा घायल हो गया। घायल को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि गांव निवासी अरविंद कुमार यादव (24) व प्रमोद यादव (26) बीते बुधवार को एक ही बाइक से किसी आवश्यक कार्यवश बैरिया बाजार जा रहे थे। अभी पेट्रोल पंप के समीप पहुँचे ही थे कि बाइक व सामने से आ रही टेम्पो में टक्कर हो गई। इसमे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने अरविंद कुमार यादव को प्राथमिक उपचार कर स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रमोद का इलाज कर सोनबरसा से ही उनके घर भेज दिया। उधर टेम्पो चालक मौका देखते ही टेम्पो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एस आई अतुल कुमार मिश्रा ने टेम्पो को कब्जे में हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें