फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के नगरा गड़वार मार्ग पर अपराह्न ढाई बजे नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पीएचसी नगरा पहुंचाई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन निवासी आजाद अंसारी 26 अपने किसी रिश्तेदार के यहां बाइक से नगरा आया था और यहां से वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह नगरा थाना क्षेत्र के नगरा गड़वार मार्ग पर दादा चट्टी के समीप ही पहुंचा कि अचानक नीलगाय से टकरा गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें