फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
देवरिया में हुए सड़क हादसे में बांसडीह कस्बा के बघवा गढ़ निवासी मृतक दीपक गुप्ता उर्फ सोनू। फाइ - फोटो : अदनान।
विज्ञापन
बांसडीह। देवरिया जिले में सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में बांसडीह के वार्ड 13 निवासी दीपक गुप्ता (26) की मौत हो गई।
विज्ञापन

माणिकचंद गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता अपनी मौसी की बेटी के विवाह में शामिल होने के लिए बिहार गए थे। वह सोमवार को किसी कार्य से मोटरसाइकिल से खरीदारी करने के लिए देवरिया गए। देवरिया से सटे बिहार बॉर्डर स्थित बघाड़ा-विजयीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग दीपक को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया। दीपक की मां शांति देवी और पिता माणिकचंद गुप्ता बदहवास हालत में हैं। मंगलवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज में दीपक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें