फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया-रेवती मार्ग स्थित चिराईया मोड़ से सटे पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत रविवार की रात हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बैरिया निवासी नितीश वर्मा पुत्र कृष्णा वर्मा रविवार की देर शाम अपनी बाइक से चकिया जा रहा था। अभी वह चिराईया मोड़ से सटे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीरावस्था में नितीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
परिजन जिला अस्पताल ले गये।चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नितीश की मौत की सूचना मिलते परिवार में करुण-क्रंदन व चीत्कार मच गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नितीश की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें