फेफना। रसड़ा मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक दुकान का शुक्रवार को दोपहर बाद बाइक पर सवार बदमाशों ने काउंटर तोड़कर बीस हजार रुपया लूट लिए। सिंहपुर गांव निवासी अमरजीत चौहान रसड़ा मार्ग के रेलवे क्राॅसिंग के पास किराने की दुकान है। दोपहर में बगल में स्थित भाई के बर्तन की दुकान में किसी काम को लेकर वह गया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। दुकान का काउंटर तोड़कर उसमें रखे बीस हजार रुपया निकाल लिए। दुकानदार जब पहुंचा तो काउंटर टूटा देख होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।