फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे में खड़े ट्रेक में घुसी बाइक, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू-कबीरपुर चट्टी के समीप बुधवार की देर रात्रि कोहरे में बाइक सवार तीन लोग खड़े ट्रक में जा घुसे। इससे बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी राधेश्याम (48) अपनी बाइक पर बुना कुमार (50) तथा शीला देवी (40) निवासी नगहर को लेकर रसड़ा से घर जा रहे थे। कोहरे के कारण बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पाल लाया गया जहां इलाज के दौरान राधेश्याम व बुना कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें