राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाली गई जागरुकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
बलिया। आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन और बाइक रैली रवाना की गई। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों को रवाना किया। प्रचार वाहन जिले की तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देगा। इसमें पारिवारिक, जमीनी, बिजली-टेलीफोन बिल, टैक्स, चेक बाउंस और सुलह योग्य फौजदारी मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। पक्षकारों की सहमति से मामलों का समाधान होने पर समय और धन की बचत होती है। लोक अदालत के निस्तारित मामलों में सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता।