बलिया। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण किया। तदोपरांत मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश संसदीय कार्य मंत्री मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला रहे। इस अवसर पर अपना दल एस के पंकज पटेल, आकाश कुमार पटेल बिट्टू, राहुल गुप्ता, गोपाल रहे। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिलुई में में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद राय ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्ज्विलत कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गनेश सिंह, राजकुमार सिंह, रविभूषण सिंह पटेल, छोटेलाल सिंह, प्रधान श्रीराम तिवारी बबलू, उदय बहादुर सिंह प्राचार्य, योगिंद्र सिंह, दिनेश कनौजिया आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।