फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। रतसर-गड़वार मार्ग पर बंगला चट्टी के पास मंगलवार की रात एक बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नगर पंचायत रतसड़ कलां के ईदगाह राजभर बस्ती निवासी जितेंद्र राजभर (22) बाइक से अपने मित्र को लेने फेफना जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बंगला चट्टी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर जितेंद्र के परिजन गमगीन हो गए। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह छठ मनाने के लिए गुजरात से घर आया था। शुक्रवार को वह गुजरात जाने वाला था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें