फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर बाइक व बोलेरो की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार जीजा और चचेरे साले गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। साले की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी अक्षय लाल राजभर (22) पुत्र रामाशीष अपने जीजा वीरेंद्र राजभर (35) वर्ष पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम खैरा जनपद इटावा को ट्रेन पकड़वाने के लिए बाइक से बेल्थरारोड छोड़ने के लिए गया था। ट्रेन छूट जाने के कारण वह बाइक से अपने जीजा को लेकर पुनः अपने गांव सिवानकला आ रहा था। अभी वह तिलोली गांव के समीप पहुंचा था कि सिकंदरपुर से तेज गति से जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने वीरेंद्र राजभर को मृत घोषित कर दिया। अच्छे लाल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक अस्पताल पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के गांव व परिजनों को लगी पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। यह देख लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।



साले की मौत पर आया था विरेंद्र

थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में वीरेंद्र राजभर की मौत ने सिवान कला स्थित ससुराल वालों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक वीरेंद्र राजभर पांच दिन पहले अपने साले श्रवण राजभर की मौत की सूचना पाकर पुछार करने के लिए आया था। शनिवार को वह अपने गांव वापस जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें