फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार राज्य पथ परिवहन की बसें आएंगी जिले में

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। बिहार से बलिया के बीच बसों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 27 मार्गों पर बस संचालन के लिए वाहन स्वामियों से 21 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

पहले कोलकाता, रांची तथा पटना से बसें बलिया आती थीं लेकिन वीर कुंवर सिंह सेतु जर्जर होने के बाद 12 मई 2014 को बिहार सरकार ने भरौली-बक्सर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। उसके बाद बसों का संचालन बंद है लेकिन फोरलेन सड़क का निर्माण एवं भरौली में नए पुल के हो रहे निर्माण के बाद बिहार सरकार भी सक्रिय हो गई है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 27 रूटों पर बसों के परिचालन के लिए निविदा आमंत्रित किया है, जिसमें बिहार के पटना तथा झारखंड के रांची के विभिन्न हिस्सों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी रूट में शामिल है। इसमें पटना वाराणसी, रामनगर भभुआ, बलिया बक्सर, गया सारनाथ, वाराणसी डेहरी, पटना बलिया, देवरिया पटना, अलीनगर डेहरी, छपरा बलिया, आजमगढ मुजफ्फरपुर, भभुआ वाराणसी, बक्सर उजियार घाट, वाराणसी गया, लखनऊ गया, छपरा गोरखपुर रूट तय किए गए हैं। बस परिचालन शुरू होने बाद यदि परिवहन विभाग को इसका फायदा होगा तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बलिया परिवहन निगम की निगाहें भी जनेश्वर मिश्र सेतु एवं भरौली बक्सर में बन रहे पुल पर भी है। जैसे पुल चालू हुआ यहां से भी बिहार झारखंड के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन बिहार परिवहन निगम ने तो अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें