फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से निकाली गई साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व डाक सप्ताह के तहत रविवार को फिलैटली दिवस का आयोजन प्रधान डाकघर में किया गया। जिसके तहत प्रधान डाकघर से साइकिल रैली निकाली गई। जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के सिंगल यूज पॉलिथीन पर रोक लगाने के अभियान के लिए लोगों को जन जागरूकता फैलाना भी था। इसमें जिले भर के डाक विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। जिसे डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो करीब पांच किमी साइकिल यात्रा के रूप में प्रधान डाकघर में आकर समाप्त हुई।रविवार को फिलेटली दिवस के तत्वावधान में प्रधान डाकघर से साइकिल रैली को सुबह नौ बजे रवाना किया गया। जो प्रधान डाकघर से शुरू होकर महुआ मोड़, रोडवेज, टीडी कॉलेज चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी आवास, पुलिस अधीक्षक आवास मार्ग होकर कुंवर सिंह चौराहा, स्टेडियम रोड, कोतवाली चौराहा होते हुए प्रधान डाकघर आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि लोगो में प्रधानमंत्री के सिंगल यूज पॉलिथीन पर रोक लगाने तथा डाक के कार्यों के प्रति जागरूकता के लिए ही पांच किमी की साईकल रैली रखी गई है। कभी-कभी लोगों के मन में सवाल उठने लगते हैं कि डाक विभाग का अस्तित्व खत्म होने लगा है। लेकिन ऐसा नहीं है । अभी भी बहुत से जरूरी काम डाक विभाग के जिम्मे ही है। जो जिम्मेदारी डाक विभाग निभा रहा है। उस पर सभी केंद्रीकृत संस्थाएं विश्वास करती हैं। जिसके बदौलत आज भी डाक विभाग चल रहा है। डाक विभाग में आधार से लेकर पासपोर्ट बैंक की सुविधा भी बढ़ाई गई है। जिससे लोग अब रूबरू हो रहे हैं। ऐसे में सभी को डाक विभाग के जरिए अधिक से अधिक कार्य करने की जरूरत है। इसमें हम सभी की सहभागिता जरूरी है। इस मौक़े पर विभाग के डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डाक विभाग के विपणन अधिकारी अजीत दुबे ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए डाक विभाग द्वारा चलाए गए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सभी डाकपाल उप डाकपाल पोस्ट मास्टर राम अवधेश यादव पोस्टमैन एमटीएस के सभी कर्मचारी एवं समस्त निरीक्षक एवं आईपीपीबी के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें