बलिया। ददरी मेले के भारतेंदु कला मंच पर रविवार को भोजपुरी नाइट का आयोजन हुआ। भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और आम्रपाली के गाने पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। इसके पूर्व निरहुआ ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके उन्होंने चल ददरी के मेला... दुलहिन रहे बीमार... सहित अन्य भोजपुरी गीत गाकर युवाओं को झूमने पर विवश कर दिया। वही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मैरून कलर साड़िया पर नृत्य कर युवाओं को खूब झुमाया। भोजपुरी नाइट्स का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिलाधकारी एमपी सिंह तथा एसपी ओमवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित आथियो ने निरहुआ को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। इस दौरान कई भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। निरहुआ व आम्रपाली की जोड़ी पर युवा सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने लगे। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाले रहे, उत्पात कर रहे युवाओं को शांत किया। संवाद