डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी पर सवार को एसडीएम बांसडीह को पत्रक देने जाते सुभासप?
- फोटो : BALLIA
बाँसडीह। प्रदेश सरकार के साथ कभी कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाली भासपा अब सरकार के खिलाफ ही अनोखा प्रदर्शन करने पर उतारू हो गई है। बुधवार को राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम बाँसडीह को भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सौंपा। पेट्रोल-डीजल वृद्धि के साथ कई मूल समस्याओं को लेकर बैलगाड़ी से चलकर बाँसडीह विधानसभा का भ्रमण करते हुए कचहरी पहुंचकर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को पत्रक सौंपा। पत्रक में उल्लेख किया कि डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ोतरी को रोकने के साथ ही तत्काल उनके मूल्यों के कमी की जाए। गन्ना बोने वाले किसानों के समर्थन मूल्य का दिया जाए। लॉकडाउन के चलते किसान मजदूर के ऊपर आर्थिक संकट छा गया है। उनके बच्चों के तीन माह का फीस माफ किया जाय। छोटे तथा मझोले किसानों का बिजली का कर्ज के साथ ही किसान द्वारा बैंक से लिया गया कर्ज दोनों को माफ किया जाए। पिछड़े व दलित अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न व हत्या पर रोक लगाया जाए।इस मौके पर भासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, माइकल भारद्वाज, लालजी नागबंशी आदि रहे।