फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि हनुमानगंज स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अटल जी के साथ सदन में काम करने का मुझे मौका मिला है। उन्होंने मुझे बार-बार प्रेरित किया कि देश के किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा उनके समस्याओं से संबंधित सवाल सदन में उठाते रहना और किसानों के साथ खड़ा रहना। कहा कि वर्तमान में किसानों को जो छह हजार केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है, वह अटल जी की प्रेरणा से ही संभव हो सका है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल जी हमेशा भारत के विकास और उत्थान की सोच रखते थे। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश्वर सिंह, गोपालजी सिंह, अनूप चौबे, देवव्रत दूबे, संतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें