क्षेत्र के बेसवान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि एसी-एसटी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य व विशिष्ट अतिथि संदीप सोनी रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झारखंडे प्रसाद ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय बेसवान के बच्चों ने एकांकी प्रस्तुति कर सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने वाले दस लाभार्थियों को और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शेषनाथ आचार्य ने कहा कि देश को विकसित और शक्तिशाली बनाने में मोदी और योगी जैसे संत काम कर रहे हैं। संचालन आलोक प्रताप सिंह ने किया। मौके पर ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी, वेद प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सोना राम, शैलेंश कुमार, सतेन्द्र यादव, अशवनी सिंह, शेष नाथ, छविलाल राम, सर्वजीत गुप्ता, सुशील कुमार, अंजु गुप्ता, माधुरी देवी, नेहा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।