फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्थरारोड विधायक ने सीएम को भेजा पाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। पत्र में उल्लेख है कि इस आपातकाल में लाभार्थियों को सहयोग और लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे दिन प्रतिदिन खाद्यान्न का संकट बढ़ता ही जा रहा है। कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीयर और नगरा ब्लाक के अधिकांश कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर घटतौली और मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर मैंने व्यक्तिगत रूप से कोटेदारों से बात करके इस आपातकाल की स्थिति में लाभार्थियों के हित के विषय में सोचने और कार्य करने के लिए कई प्रयास भी किए, परंतु इस पर कोटेदारों द्वारा मनमानी का ही स्वरूप बना हुआ है। जिससे जनता को राशन सुविधा का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से एक विजिलेंस टीम गठित कर राशन वितरण में धांधली कर रहे कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि कार्ड धारकों को त्वरित लाभ प्राप्त हो सके। बताया कि पूर्व में कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में मनमानी की समस्या पर गत दस फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्र दिया जा चुका है, किंतु अभी तक कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें