फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा मरम्मत को लेकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के निबही गाव में 20 वर्ष से लगे खड़ंजा को ग्राम प्रधान द्वारा ठीक कराने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। निबही गांव में ग्राम प्रधान की ओर से खड़ंजा की मरम्मत कराई जा रही थी। मंगलवार को जनार्दन राम, जितेंद्र राम, मनोज राम ने इसका विरोध किया। जबकि दूसरे लोगों ने कार्य जारी रखने का दबाव बनाया। अभी कोई कुछ समझता इससे पहले ही दोनों तरफ लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में राजकुमार राम 50 वर्ष, हीराराम 45 वर्ष, सुभाष राम 32 वर्ष, सुरेश राम, बलि राम 28 घायल हो गए। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। जनार्दन राम, जितेंद्र राम, मनोज राम को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें