संघर्ष करने के लिए कोई मुहूर्त नहीं होता, जहां भी अन्याय हो वहां संघर्ष हो। यही संघर्षशील लोगों की पहचान है। यह बातें समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता भवन के सभागार में समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक स्व. शंभूनाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर बतौर मुख्य अतिथि कही। भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह एक तानाशाही सरकार है। भाजपा सरकार अंहकारी है। वरिष्ठ समाजवादी विचारक एवं अधिवक्ता गोविंद पांडेय ने कहा कि शंभूनाथ चौधरी जनसंघर्षों के नेता थे। संघर्ष करने वालों की कहानी हमेशा इतिहास बनती है। द्विजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि शंभूनाथ का जीवन हमेशा संघर्ष और सादगी में बिता। इस दौरान लक्ष्मण गुप्ता, बरमेश्वर, रामजी गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी, दिनेश यादव, राजेश गोंड थे। संचालन लक्ष्मण यादव तथा आभार चन्द्रशेखर यादव ने व्यक्त किया।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप