फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। रजौली गांव में शादी में फरमाइशी गाना बजाने और डांसर से छेड़खानी का विरोध करने पर शनिवार की रात मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रजौली गांव में पंडित तुरहा की बेटी की शादी थी। जिसमें फेफना के थम्हनुरा गांव से बरात आई थी। लड़के पक्ष के लोग शादी कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। इसी दौरान गांव के कुछ लड़के फरमाइशी गाना बजाने और डांसरों से छेड़खानी करने लगे। इसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया। लड़कों ने लाठी-डंडे से हमला कर पिटाई कर दी। चंदन तुरहा (23), गणेश तुरहा (22), लालजी तुरहा (22), मनन तुरहा (12) और दिलीप तुरहा (21) घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मारपीट करने वाले युवकों की तलाश पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें