फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी भाषा, भोजन और भूषा पर करें गर्व : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी हुई। बीएससी कृषि के 102 विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना 2024 के अंतर्गत स्मार्टफोन दिए गए। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अपनी भाषा, अपने भोजन और अपनी भूषा पर गर्व करना चाहिए। जो सभ्यता और संस्कृति अपनी विशिष्टता पर गर्व नहीं करती, उसकी परंपरा नष्ट हो जाती है। भारत में यह संभव नहीं है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक प्रो. जगदीश शुक्ल ने कहा कि भारत में त्योहार प्रकृति के अनुसार मनाए जाते हैं। यहां के गीत, संस्कृति प्रकृति आधारित हैं। मुख्य वक्ता टीडी कॉलेज के प्रो. जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाषा संस्कृति का संवाहक होती है। विविधता ही हमारी पहचान है। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी अपने कर्तव्य को पहचानें और उसका निष्ठापूर्वक पालन करें। भारत गांव में बसता है, इसकी संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता है। हम विरासत से विकास की यात्रा करें और इस देश को पुनः गौरवशाली भारत बनाने का संकल्प लें। विषय प्रवर्तन डाॅ. अभिषेक मिश्र ने किया। डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डाॅ. अनुराधा राय, कुलसचिव एसएल पाल, ऐशली, ज़ेफ, डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. लालविजय सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डाॅ. प्रवीण नाथ यादव, डाॅ. तृप्ति तिवारी, श्रीराम शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें