बलिया। कोरोना काल में गरीबों और पीड़ितों की मदद के लिए बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फंड में एक लाख एक हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान दवा कारोबारियों ने कोरोना से बचाव कार्य में तेजी लाने अपील करते हुए डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई का संदेश भेजा। जिला प्रशासन ने आपदा मे किए गए सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद सिंह, बब्बन यादव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विशाल, अनिल, रमेन्द्र, राजकुमार, संदीप अग्रवाल, ललीत, संजू श्रीवास्तव, शोयेब, मुमताज, संजय दूबे आदि मौजूद रहे।