फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा आपूर्ति के लिए दुकान खोलने की बीसीडीए ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बीसीडीए के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री बब्बन यादव ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र भेज जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति के लिए दवा दुकानों को खोलने की मांग की है। पत्रक में उल्लेख किया है कि वाराणसी सप्तसागर दवा मंडी में कोरोना वायरस मिलने के बाद जनपद के दवा दुकानदारों की दुकानों को बंद करा दिया गया था। इसके अलावा दवा दुकानदारों और उनके कर्मचारियों का सैंपल भी भेजा गया था। जिसमें से दवा कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उल्लेख किया किया है कि दवा दुकान बंद होने के कारण लोगों को जीवन रक्षक दवाइयों के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। दवा आपूर्ति बाधित ना हो इसके लिए दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें