बलिया।विशिष्ट करेसपोडेंट महिला उत्थान समिति की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हम सभी चुनी गईं बीसी सखियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उल्लेख किया है कि सरकार ने जो 75 हजार सपोर्ट फंड दिया गया था उसे पूरी तरह से माफ किया जाए। क्योंकि बीसी सखियों की इतनी आमदनी नहीं होती है जो इन कर्जा को भरपाई कर सके। हम लोगों का मानदेय बढ़ाया जाए और स्थायी किया जाए। जिससे हम लोगों की आजीविका चल सके। हम लोगों का खाता नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक में सेक्शन 194 एन के तहत ओडी एकाउंट खोला जाए। सभी को आधार संशोधन तथा नए आधार बनाने की आईडी देने सहित अन्य मांगे शामिल है। इस मौके पर किरन सिंह, कांती पाल, माया देवी, कुंती देवी, निर्मला यादव, किरन देवी, रिंकू, गीता देवी, दुर्गावती देवी, माया देवी, सीमा देवी आदि मौजूद रहीं।