फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अगले वर्ष संचालित होने लगेगा बसंतपुर वृद्धाश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कैंप कार्यालय में वृद्धा आश्रम गड़वार को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के प्रबंधक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान समय में गड़वार में 66 वृद्धजन रह रहे हैं। इनमें 24 का अभी हाल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन सभी लोगों को चश्मे की भी व्यवस्था कराई जाए। प्रबंधक घनश्याम सिंह ने बताया कि वृद्ध आश्रम में सेवाएं नि:शुल्क हैं। ऐसे वृद्धजनों जिन्हें परिवार में किसी भी तरह की समस्या है या उनके संतानों द्वारा उन्हें छोड़ दिया गया है, उन्हें लाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था है।
जिलाधिकारी ने बुधवार को बसंतपुर स्थित पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया था। वास्तव में यह वृद्धाश्रम हैं, जो केंद्र सरकार से संचालित है। बारिश के समय में वहां पर जलजमाव की समस्या हो जाती है। इस कारण से यह वृद्धाश्रम इस समय संचालित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि विजयीपुर रेगुलेटर के बन जाने से इस वृद्ध आश्रम से जलजमाव की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके बाद बसंतपुर वृद्ध आश्रम अगले वर्ष से कार्य करना शुरू कर देगा। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, एएसपी डीपी तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें