फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंककर्मी रहे हड़ताल पर, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
शहर के मालगोदाम रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दूसरे दिन शनिवार को भी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहा। हड़ताल के कारण सभी प्रमुख बैंक बंद रहे। दूसरे दिन हड़ताल पर विभिन्न बैंक शाखाओं पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। बैंककर्मियों ने कहा कि बैंकर्मियों का 11वां वेतनमान दो साल से अधिक समय से लंबित है। कई बार वार्ता के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, बैंकों के बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना प़ड़ा। इस मौके पर अशोक कुमार यादव, नवनीत कुमार, संतोष मिश्रा, मैनेजर सिंह, विकास गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, अशोक कुमार याद,व सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, श्रीपति प्रसाद, जितेंद्र पांडेय, हरीश पांडेय, श्याम बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें