फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में सुनी गईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नम्बर सात में शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम लगाया गया। इसमें वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से उन्हें दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान गरीब, असहाय झुग्गी, झोपड़ी में जीवन यापन करने वालों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना पर ज्यादा फोकस रहा। अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू वार्ड के सभी लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ रखने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना है। आवास की सुविधा से यदि कोई पात्र वंचित रह गया है तो तुरंत आवेदन करे, उसकी हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर सभासद दयाशंकर, आशीष, बबलू पांडेय, डूडा कर्मचारी आशीष पांडेय, खालिद, बड़ेबाबू सुरेश, बजरंगी सिंह, मोती राजभर, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें