संवाद न्यूज एजेंसी
सहतवार। चोरों ने क्षेत्र के रविवार रात महाधनपुर (नई बस्ती) में छत से नीचे उतर कर छह बक्से का ताला तोड़कर गहने सहित लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की तहरीर सहतवार थाने में दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के महाधनपुर निवासी जितेंद्र पासवान पुत्र बृजनाथ पासवान 26 दिसंबर की रात्रि में खाना खाकर अपने घर में सो गए थे। इसी बीच चोर छत के सहारे नीचे उतर कर कमरों में बाहर से कुंडी लगादी। तीन कमरों में रखे छह बक्सों को तोड़कर उसमें रखा दो सोने का झुमका, तीन मंगलसूत्र, पांच जीउतिया, चार मंगटीका, तीन अंगूठी, दो नथिया दो, तीन हंसुली, डाड़ा, गोड़हरा और खेत खरीदने के लिए रखे एक लाख नकद उठा ले गए। घरवालों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। सो कर उठने पर कमरों का दरवाजा बंद था। चिल्लाने पर किसी ने जाकर दरवाजा खोला। पुलिस को तहरीर दी गई है।