फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पर्यटन के क्षितिज पर चमकेगा बलिया

Sun, 19 Mar 2023 10:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया के विकास के लिए सतत प्रयासरत नगर विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास पर शासन ने जिले में पर्यटन विकास से जुड़ी 304 लाख रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दी है। तीन विकास खंडों में इन तीनों परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड बांसडीह में वीर कुंवर सिंह के नाम पर शहीद स्मारक का निर्माण, बेलहरी ब्लॉक के परशिया गांव में पराशर मुनि आश्रम तथा बैरिया ब्लॉक के मिल्की गांव स्थित महाराज बाबा के स्थान का विकास व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। तीनों कार्यों के लिए शासन ने प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लि. को कार्यदायी संस्था के तौर पर नामित किया है।
शासन ने इसके लिए महानिदेशक पर्यटन को पत्र जारी कर तीनों परियोजनाओं पर तत्काल कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिया हैं। तीनों कार्यों में वीरवर कुंवर सिंह के बनने वाले शहीद स्मारक के लिए कुल 86.57 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रथम किश्त के रुप में 40 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा पराशर मुनि आश्रम के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के लिए 117.57 लाख का बजट है, जिसमें 50 लाख रुपया जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह, महाराज बाबा के स्थान के विकास के लिए 99.57 लाख रुपये का बजट है, जिसमें 50 लाख रुपये अवमुक्त हो चुका है। ऐसे में बजट मिलने के बाद अब तीनों विकास कार्यों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। तीनों परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास के अंतर्गत प्रावधानित धनराशि में वित्तीय प्रावधान किया गया है।

शासन ने तीनों कार्यों को मंजूरी देकर जनपद में विकास की आधारशिला रखी है। महान सेनानी वीर कुंवर सिंह का भव्य स्मारक बनाना मेरी प्राथमिकता में था। पराशर मुनि का आश्रम व महाराज बाबा के स्थान के कायाकल्प से जिले में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। - दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें